केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे गणेश मंदिर, की पूजा अर्चना

विदिशा। गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रंगई स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना की और देश और प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्मपत्नि साधना ङ्क्षसह और बेटा-बहू के साथ गुरुवार को रंगई स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर पहुंचे और भगवान रिद्धि सिद्धि के दाता गणेश जी की पूजा अर्चना की। मंदिर पुजारी द्वारा विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना कराई गई और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान गणेश से देश और प्रदेश में खुशहाली की कामना की। बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर गणेश चतुर्थी से लेकर डोल ग्यारस तक विशेष आयोजन किए जाते हैं। यहां रोजाना ही बड़ी संख्या में श्रद्धालू पहुंचते हैं।

Next Post

अधिकारियों ने किया काम बंद, कलमबंद हड़ताल शुरू, दिया ज्ञापन

Thu Aug 28 , 2025
भिंड। भिंड में पटवारी, आरआई समेत सभी राजस्व अधिकारियों ने लामवंद होकर कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। इन अधिकारियों ने आज शाम भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के साथ की गई अभद्रता के खिलाफ एमडीएम को ज्ञापन सौंपा और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। साथ […]

You May Like