एयरपोर्ट संघ के चुनाव में सुरेन्द्र सूत्रकार अध्यक्ष बने

भोपाल. राजा भोज विमानतल भोपाल में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एससी एवं एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के चुनाव में सदस्यों को चुना गया. सोमवार को इस चुनाव के दौरान सुरेन्द्र सूत्रकार को अध्यक्ष, अल्पना पाटिल को उपाध्यक्ष, डी. एस. वर्मा को संगठन सचिव, शालिनी भैसारे को सचिव, नरेन्द्र ढोकने को सहा. सचिव और सागर बोरकर को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया है. इसके साथ ही सचिन कुमार मंडरई, नितिन चोकिकर, सलिल कुमार भगत, अशोक गोडबोले, शिव गोपाल पटेल, भूपेन्द्र वर्मा और संतोष मालवीय समिति के सदस्य के तौर पर चुने गए हैं. बता दें कि 27 मार्च को संघ की आम सभा का आयोजन किया गया था. इस सभा में सभी सदस्य अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में स्थानीय एससी और एसटी समिति के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए.

 

Next Post

गैस त्रासदी का 337 टन जहरीला कचरा अंततः हुआ भस्म

Tue Jul 1 , 2025
भोपाल। गैस त्रासदी से जुड़ा 337 टन जहरीला कचरा अब पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है। यह कचरा पीथमपुर स्थित रामकी ग्रुप के औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र में धीरे-धीरे जलाया गया। यह प्रक्रिया राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सख्त निगरानी में पूरी की गई। गौरतलब है कि दिसंबर […]

You May Like