
भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र की जयंती पर बुधवार को विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनके सार्वजनिक जीवन और प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र एक प्रख्यात साहित्यकार, लेखक, विद्वान और निर्भीक राजनेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े अनेक कार्यों को आगे बढ़ाया। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें प्रदेश की राजनीतिक और साहित्यिक विरासत का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया गया। उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी व्यक्त किया।
