रीवा :चोरहटा थाना क्षेत्र में अवैध खनिज से लदे तेज रफ्तार हाईवा ने 13 वर्षीय छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवा में जमकर तोड़फोड़ कर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन और तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।
Next Post
ओंकारेश्वर में हूटर व सायरन के क्रय-विक्रय और उपयोग पर प्रतिबंध लगा
Wed Aug 5 , 2026
खंडवा :कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर परिषद ओकारेश्वर के सीमा क्षेत्र में श्रावण मास के दौरान 28 अगस्त तक के लिए स्थाई और अस्थाई दुकानों पर हाथ ठेला द्वारा फेरी लगाकर भोंपू अर्थात बिगुल […]

You May Like
-
3 months ago
लोन के नाम पर फैलाया साइबरों ने अपना जाल