शिवपुरी में अवैध शराब के खिलाफ फिर फूटा महिलाओं का गुस्सा, सप्लायर को पकड़ा, पेटियों में लगाई आग

शिवपुरी: समोहा गांव में महिलाओं ने अवैध शराब ले जा रहे दो व्यक्तियों में से एक को पकड़ लिया। शराब की पेटी छीन उसे आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस व्यक्ति को पकड़ कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। यहां महिलाओं ने शराब सप्लाई कर रहे लोगों को घेर लिया।
यह मामला शिवपुरी के करैरा क्षेत्र का है, जहां एक बार फिर से महिलाओं का विरोध देखने को मिला है। यहां के समोहा गांव में शराब की पेटियां लेकर पहुंचे दो बाइक सवारों को महिलाओं ने घेर लिया। दोनों ने भागने की कोशिश की। इनमें से एक पकड़ में आ गया और दूसरा भाग निकला। इसके बाद महिलाओं ने शराब की पेटियां सड़क पर फेंक कर उन्हें आग के हवाले कर दिया।
शराब की पेटियों को आग लगाने के बाद महिलाओं ने पकड़े गए युवक को रस्सियों के जरिए खंभे से बांध दिया। इतना सब होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी लगते ही करैरा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने लेकर गई।

Next Post

एशियाई पैरा गेम्स में 4-5 मेडल की उम्मीद: पैरा स्विमिंग हेड कोच डॉ. डब्बास

Thu Oct 1 , 2026
गांधीनगर, 01 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय पैरा स्विमिंग टीम के मुख्य कोच डॉ. वीरेंद्र कुमार डब्बास का मानना है कि 18 से 24 अक्टूबर तक होने वाले आइची-नागोया 2026 एशियन पैरा गेम्स में उनकी टीम से कम से कम चार पदक जीतेगी। गांधीनगर के साई एनसीआई में चल रहे तैयारी कैंप […]

You May Like