पुण्यतिथि पर रक्तदान कर दी सोनू को श्रद्धांजली

सीहोर। ग्राम तकीपुर महुआखेड़ी के कृषक धनसिंह परमार के पुत्र स्वर्गीय सोनू परमार की पुण्यतिथि पर बुधवार को शासकीय स्कूल परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा आयोजित इस शिविर में लगभग 50 यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य रखा गया था, परन्तु युवाओं ने उत्साह के साथ 75 यूनिट रक्त दान किया गया. शिविर में सुरेश परमार, वेदप्रकाश, सुरेंद्र, प्रीतम, प्रवीण, राजेश, कपिल, ज्ञान प्रकाश, सुनील, विशाल, प्रदीप, कुलदीप, दीपक, विकाश, कुबरलाल, धर्मेंद्र, महेंद्र, संदीप, राज- इंदौर, रितेश आदि ने रक्तदान किया. इस मौके पर शिक्षक सतीश त्यागी ने कहा कि आपका यह प्रयास किसी की जान बचाएगा. रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता है, युवाओं को रक्तदान करना चाहिए, इससे किसी की जान तो बचती ही है, साथ ही रक्तदान करने वाले युवाओं का ब्लड सर्कुलेशन भी बराबर बना रहता है. शिविर में स्कूल के आर्यन परमार, रोहन, नैतिक एवं युवाओं ने सहयोग किया.

 

Next Post

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया डीसी पर प्रदर्शन

Thu May 28 , 2026
सीहोर। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है. बुधवार को नापला खेड़ी विद्युत मंडल कार्यालय पर आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने […]

You May Like