UPUMS सैफई में आयोजित UPCYTOCON 2026 में दमोह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अर्जुन सिंह की सहभागिता

दमोह:29 व 30 अगस्त 2026* को उत्तर प्रदेश रूरल मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी (UPUMS), सैफई, इटावा में UPCYTOCON 2026 कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।इस राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दमोह के अधिष्ठाता डॉ. अर्जुन सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की डॉ. निशात अफरोज के इम्यूनोहिस्टोकेमिस्ट्री के लिए सेल ब्लॉक की उपयोगिता विषय पर आयोजित व्याख्यान सत्र की अध्यक्षता की।

इसके साथ ही डॉ. अर्जुन सिंह ने साइटोपैथोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता विषय पर आयोजित परिचर्चा में विषय विशेषज्ञ के रूप में भी भाग लिया।इस उपलब्धि पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दमोह के विभाग के समस्त चिकित्सकों और अधिकारियों ने डॉ. अर्जुन सिंह को बधाई दी है।

Next Post

खजुलैया में पूर्व छात्र नेताओं का जेल के बाद फिर हुआ मेल

Mon Aug 31 , 2026
सीधी : खजुलैया त्यौहार के अवसर पर छात्र जीवन में जेल के साथी 47 साल बाद कल इंडियन कॉफी हाउस सीधी में मिले। आपस में सुख-दुख साझा किया, संस्मरण सुनाया। मुख्य अतिथि उस जमाने के छात्र नेता तथा पूर्व विधायक केदारनाथ शुक्ला रहे।उपस्थित साथियों में विजय सिंह, डॉ.गणपति मिश्रा, सिया […]

You May Like