अमेरिकी हमलों में होरमुजगान में पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, तीन लोगों की मौत

तेहरान, 18 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के हवाई हमलों में ईरान के होरमुजगान प्रांत में कई पुलों और सड़कों को निशाना बनाया गया, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में दी गई है। समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, बंदर अब्बास-रूदान मार्ग पर स्थित दो पुल हमलों में क्षतिग्रस्त हो गए। इस हमले में कई लोगों के हताहत होने की भी सूचना है। होरमुजगान प्रांत में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है और आठ अन्य घायल हुए हैं।

स्थानीय प्रशासन ने संभावित हमलों की आशंका को देखते हुए लोगों से प्रांतीय सड़कों पर अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। इसके साथ ही आपातकालीन दल क्षति का आकलन करने और वैकल्पिक मार्ग तैयार करने में जुटे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के परिवहन ढांचे पर हमले तेज कर दिये हैं और सड़क संपर्क को भी निशाना बनाया जा रहा है।

.....

Next Post

बंटवारा 1947 का नया टीजर रिलीज

Sat Jul 18 , 2026
मुंबई, 18 जुलाई (वार्ता) आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का नया टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म का मोशन पोस्टर और कैरेक्टर पोस्टर्स पहले ही चर्चा बटोर चुके हैं। अब जारी नए टीजर में बंटवारे के दौर की त्रासदी, साहस, बलिदान और इंसानी जज्बे की झलक देखने […]

You May Like