संगठित होकर जनहित के मुद्दों पर लडऩा होगा तभी सार्थक परिणाम आएंगे सामने : नकुलनाथ

छिंदवाड़ा. नरसिंहपुर रोड स्थित अग्रवाल पैलेस लॉन में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में जिला कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्ना के पदाधिकारी सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ शामिल हुए। आयोजन के दौरान पूर्व सांसद नकुलनाथ ने कहा कि नौजवान अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर आंदोलित हो रहे हैं, क्योंकि सरकार रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल हैं। जो सरकार किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होती वह तानाशाही युवाओं के संगठित आंदोलन के सामने झुकी, समझने वाली बात यह है कि संगठित होकर जनहित के मुद्दों पर लडऩा होगा, संघर्ष करना होगा तभी सार्थक परिणाम सामने आएंगे। लाड़ली बहना योजना का तोड़ हमें निकालना होगा, सच्चाई बहनों व जनता के बीच लेकर जाने की जिम्मेदारी हमारी है। भाजपा ने तीन हजार का वादा किया था, दो साल तक राशि नहीं बढ़ाई फिर महज 300 रुपए बढ़ाए। विगत दो वर्षों में हजारों बहनों के नाम इस योजना से काट दिए गए, इसकी सम्पूर्ण सूची लेकर जनता के बीच पहुंचकर यह बताना होगा कि भाजपा बहनों को गुमराह कर रही है। किसान खाद और बीज और उपज का उचित मूल्य पाने के लिए भटक रहे हैं, पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े हुए दाम, महंगाई हर घर और महिलाओं के चूल्हे तक पहुंच चुकी है। स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आदिवासी भाइयों की भूमि खरीदी फरोख्त और जमीन कन्वर्ट करने का काम सत्ता और शासन के संरक्षण में चल रहा है। भाजपा मंदिर से चंदा चोरी, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में घोटाला कर रही है। अंत में उन्होंने कहा कि पार्टी की नींव बूथ और मंडलम होते हैं, हमारा सबसे अधिक फोकस इन्हीं पर है।

देश को बचाना है तो कांग्रेस का लाना होगा : जीतू पटवारी ००००००

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण में सभी को यह संकल्प लेना है कि नकुलनाथ को पांच लाख वोट से विजयी बनाना है। देश को बचाना है तो कांग्रेस को लाना होगा। भाजपा सरकार पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर जनता को धोखा दे रही है। भाजपा सरकार को चंदा चोरी पर घेरते हुए कहा कि भगवान के नाम पर राजनीति करने वाले चंदा चोरी पर आ गए हैं। भ्रष्टाचार, घोटाले और घपलों से इनका पेट नहीं भरा तो इन्होंने मंदिर का चंदा चुराया। यह बात समझने और समझाने वाली है कि जो पार्टी भगवान का चंदा चुरा सकती है वह क्या-क्या चुरा रही होगी। चोरी का कोई स्तर और पैमाना शेष नहीं रहा जिसे भाजपा ने पूरा ना किया हो। उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजन से कहा कि यह माननीय कमलनाथ जी का जिला है इसीलिये यह चोरी से बचा हुआ है, लेकिन आदिवासी भाइयों की जमीन खरीदी फरोख्त तो यहां भी भाजपा के संरक्षण में ही चल रही है।

कमलनाथ ने छिंदवाड़ा मॉडल पूरे देश को दिया: हरीश चौधरी ००००००

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिन्दवाड़ा संगठन का मॉडल फिर विकास का मॉडल और औघोगिक मॉडल पूरे देश को दिया है। पंद्रह माह की सरकार में प्रशासनिक मॉडल भी तैयार किया और उसे जमीनी स्तर पर लागू भी किया, लेकिन यह बात भाजपा को नहीं पची, वह समझ चुकी थी कि अगर कमलनाथ पूरे पांच साल सीएम रहेंगे तो प्रदेश और देश में कांग्रेस का माहौल तैयार हो जाएगा। इसीलिये उन्होंने षड्यंत्र से सरकार गिरा दी। कमलनाथ ने समय से आगे छिन्दवाड़ा का विकास किया, आज यह जो कुछ भी दिखाई दे रहा है इसके पीछे उनकी सतत विकास की सोच है।

Next Post

तबादला न होने पर हेड कॉंस्टेबल ने लगाई फांसी

Mon Aug 10 , 2026
  सिंगरौली । एसबी शाखा बैढ़न में पदस्थ आरक्षक राकेश गांगले ने बीती रात दफ्तर के कमरे में चद्दर के सहारे पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर लिया है। मृतक के पास से एक सुसाइड पत्र लिखा है, जिसमें पुलिस मुख्यालय भोपाल के अधिकारियों को दोषी ठहराया है। इस घटना […]

You May Like