तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किसान की दर्दनाक मौत

जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत खैरी पावर हाउस के पास तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने मोटर साइकिल को सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि किसान की मौत हो गईं। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खैरी नन्हवारा निवासी आशीष सिंह लोधी (22) खेती-किसानी करता है। वह अपने भाई देशराज सिंह के साथ खैरी पावर हाउस के पास खड़ा था। इसी दौरान उसके पिता उत्तम सिंह लोधी (45) अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एन एक्स 7069 से शहपुरा की तरफ से घर वापस लौट रहे थे। तभी अचानक शहपुरा रोड की तरफ से आ रहे आयशर ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीसी 7848 के चालक ने अपने वाहन को बेहद तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उत्तम सिंह की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में उत्तम सिंह के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में उनकी मोटर साइकिल के भी परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

Next Post

चलते ई-रिक्शा से महिला का मंगलसूत्र और मोबाइल लूटा

Sat Jun 20 , 2026
जबलपुर‌। कैंट थाना अंतर्गत अब्दुल हमीद चौक पर बीती रात एक बाइक सवार शातिर बदमाश ने चलते ई-रिक्शा में बैठी महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र और हाथ से मोबाइल झपट लिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पलक झपकते ही गलियों में रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने पीड़ित की […]

You May Like