इंदौर:देव गुराड़िया और सनावदिया क्षेत्र में पिछले सात दिनों से बकरे-बकरियों का शिकार कर दहशत फैलाने वाला तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के लगाए पिंजरे में पकड़ में आ गया. तेंदुए को सुबह सुरक्षित रेस्क्यू कर स्थानीय चिड़ियाघर लाया गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया के बाद टीम उसे लेकर रवाना हो गई.
इंदौर फॉरेस्ट रेंजर संगीता ठाकुर ने बताया कि देव गुराड़िया से लेकर सनावदिया गांव के आसपास तेंदुए की लगातार मूवमेंट की जानकारी मिल रही थी. ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के शिकार के प्रमाण मिलने के बाद करीब एक सप्ताह पहले पिंजरा लगाया गया था. रालामंडल रेस्क्यू टीम प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ते खतरे को देखते हुए तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया
