मिस्र में पुलिस ने आठ तस्करों को किया ढेर

काहिरा 20 अगस्त (वार्ता) मिस्र में काहिरा के उत्तर में नील द्वीप समूह पर पुलिस ने मादक पदार्थ और हथियार तस्करों के ठिकानों पर गोलीबारी कर आठ तस्करों को मार गिराया है।

मिस्र के गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि इन लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड था, जिसमें हत्या, नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार रखने, सशस्त्र डकैती और वाहन चोरी की वारदातें शामिल हैं।

बयान में कहा गया कि ये तस्कर मेनौफिया और कल्युबिया प्रांतों से सटे नील द्वीप समूह से अपनी गतिविधियाँ संचालित कर रहे थे अपनी गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए स्पीडबोट का इस्तेमाल कर रहे थे और सुरक्षा बलों से बचने के लिए इलाके का फायदा उठा रहे थे।

मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा बलों ने गिरोह पर हमला करने से पहले उसकी गतिविधियों पर नज़र रखी। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने पुलिस बलों पर भारी गोलीबारी की और जवाबी गोलीबारी में आठ तस्करों की मौत हो गई।

बयान में कहा गया है कि पुलिस ने 125 किलोग्राम नशीला पदार्थ भी जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ 60 लाख मिस्री पाउंड (करीब 330,000 अमेरिकी डॉलर) है, साथ ही आठ हथियार भी बरामद किए हैं।

 

Next Post

राधाकृष्णन ने उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया

Wed Aug 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) उप राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस एतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री उप राष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के प्रस्तावक बने। इस अवसर पर उनके साथ […]

You May Like

Play sound