
जबलपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 पर यात्रियों से गाली-गलौज और विवाद कर शांति भंग करने वाले 26 वर्षीय युवक के खिलाफ रेल पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। 17 सितंबर को स्टेशन ड्यूटी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति यात्रियों से विवाद करते हुए मारपीट पर आमादा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे समझाइश दी, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने रवि गोटिया पिता शिव मृत्यु गोटिया, निवासी वार्ड नंबर 8, अमझरा, थाना खमरिया को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में कमल पान सिंह, प्र.आर. स्नेह पटेल, आर. अमित यादव सहित रेल पुलिस थाना जबलपुर के स्टाफ की भूमिका रही। रेल पुलिस ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विवाद एवं अशांति फैलाने वाली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
