नहर में गिरी गौ माता को गौ रक्षकों ने बचाया

बड़वाह।नगर के समीप स्थित ओंकारेश्वर परियोजना की नहर में गौ वंश के गिरने की सूचना पर बजरंग दल प्रखंड बड़वाह के गौ रक्षा प्रमुख लक्की राव ने अपनी टीम के साथ मिलकर यह बचाव अभियान चलाया और तीनों गौ माताओं को सुरक्षित नहर से बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदा रोड स्थित नहर में 3 गौ माताओं के गिरने की सूचना गौ रक्षा प्रमुख लक्की राव को मिली जिस पर उन्होंने प्रखंड मंत्री देशा मेराणा के सम्पर्क कर बचाव अभियान की योजना बनाई। नगर खंड प्रमुख अजय लाखन, प्रखंड सह गौ रक्षा प्रमुख यश गुर्जर आदि अपनी टीम मुख्य रूप से निमित्त बंसल, अन्नू प्रजापत, सुजल ठाकुर, हर्षित चौहान, कृष्णा जी, कपिल चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ नहर में उतरकर रस्सी आदि की सहायता से गौ माता को नहर बाहर निकाला। गौ माता बुरी तरह घबराई हुई थी सहायता मिलने से उन्हें थोड़ी राहत महसूस हुई और बाहर आते ही उन्होंने दौड़ लगा दी। गौ सेवकों में ये आक्रोश भी देखने को मिला कि नगर के गौ-पालक गौवंश के प्रति लापरवाह रवैया अपना रहे है जिससे लगातार गौवंश के घायल होने की घटनाएं बढ़ रही है। बजरंग दल पदाधिकारियों ने समस्त गौ-पालकों से अनुरोध भी किया कि वे अपने गौवंश की देखभाल में लापरवाही ना बरतें यदि वे सक्षम नहीं है तो गौशाला में गौ माता को दान कर दे। आगे जानकारी देते हुए बताया कि भोजन और आश्रय के अभाव में गौवंश सड़कों पर विचरण करता है जिस कारण से दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। संगठन का निर्णय है कि इस हेतु समाज सजग हो साथ ही प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारी निभाए अन्यथा संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Next Post

श्वानों को खाना देने पहुंची महिलाओं से मारपीट

Mon Sep 8 , 2025
जबलपुर। तिलहरी में महिलाओं के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि श्वानों को खाना खिलाने पहुंची महिलाओं के साथ भीड़ ने अभद्रता करते हुए मारपीट की है। मामले की शिकायत गोराबाजार थाने में की गई है। श्रीमति पूजा किरार निवासी दत्त टाउनशिप तिलहरी ने शिकायत में बताया कि श्वानों […]

You May Like