मेक्सिको सिटी, 22 अक्टूबर (वार्ता) पेरू के राष्ट्रपति होसे हेरी ने बिगड़ते हालात से निपटने के लिए राजधानी लीमा और पड़ोसी कैलाओ क्षेत्र में 30 दिनों के आपातकाल की घोषणा की है।
श्री हेरी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि कैबिनेट ने आपातकालीन उपाय लागू करने की मंज़ूरी दे दी है। यह मंगलवार आधी रात से लागू हो गया है। राष्ट्रपति ने कहा, “हम अपराध के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षात्मक रवैये से आक्रामक रवैये की ओर बढ़ रहे हैं, एक ऐसी लड़ाई जो हमें शांति, सौहार्द और लाखों पेरूवासियों का विश्वास फिर से हासिल करने में मदद करेगी। आज हम पेरू में असुरक्षा के खिलाफ लड़ाई के इतिहास को बदलने की शुरुआत कर रहे हैं।”
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस द्वारा पूर्व राष्ट्रपति दीना बोलुआर्ते को पद से हटाए जाने के बाद श्री हेरी ने 10 अक्टूबर को पेरू के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
Next Post
नीदरलैंड में नए एमपॉक्स वैरिएंट का पहला मामला सामने आया
Wed Oct 22 , 2025
हेग, 22 अक्टूबर ( वार्ता ) नीदरलैंड ने खतरनाक बीमारी एमपॉक्स के एक नये अधिक संक्रामक वेरिएंट की पुष्टि की है। स्वास्थ्य, कल्याण और खेल मंत्री जान एंथोनी ब्रुइजन ने मंगलवार को संसद को प्रेषित एक पत्र में कहा कि गत 17 अक्टूबर को इस नये वेरिएंट की पहचान हुयी […]

You May Like
-
2 years ago
28 फरवरी को रिलीज होगी सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव
-
7 months ago
झपटमारी के आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा
-
2 years ago
समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे करें कार्य
