पत्नी और प्रेमी की हत्या के बाद मिस्त्री ने किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

इंदौर: किशनगंज थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई. यहां एक मिस्त्री ने पहले पत्नी के प्रेमी की हत्या की, फिर पत्नी को धामनोद इलाके में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद आरोपी ने महेश्वर थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.आरोपी संजय भूरिया, श्रीनाथ हिल्स कॉलोनी में मकान निर्माण का काम करता था और साइट के पास बनी टापरी में रहता था. यहीं उसने पत्नी के प्रेमी महेश निगम निवासी गंधवानी, जिला धार की हत्या की. इसके बाद पत्नी लक्ष्मी को पीटते हुए धामनोद के गुजरी इलाके में ले गया और वहां उसकी हत्या कर शव को भट्टे के पास फेंक दिया.

शुरुआती जांच में सामने आया कि संजय की पत्नी लक्ष्मी के महेश से प्रेम संबंध थे. इस पर संजय ने हत्या की योजना बनाई. पहले टापरी में महेश की हत्या की, फिर पत्नी को मारते-पीटते हुए धामनोद ले जाकर उसकी भी जान ले ली. महेश की हत्या के बाद संजय ने अपने ठेकेदार को फोन कर बताया “मैंने महेश निगम को मार डाला और अपनी पत्नी लक्ष्मी को भी खत्म कर दिया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे और आरोपी को किशनगंज पुलिस के हवाले कर आगे की पूछताछ शुरू की.

Next Post

समाजसेवी हजारी ने सड़क पर घायल पड़े युवकों को बचाकर पेश की मिसाल

Tue Aug 12 , 2025
सागर: समाजसेवी राजीव हजारी सागर से ढाना की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें सड़क पर कुछ नवयुवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। राहगीरों ने भले ही उन्हें देखा, लेकिन अधिकांश लोग मदद के बिना आगे बढ़ गए।राजीव हजारी ने तुरंत गाड़ी रोकी, घायलों के […]

You May Like