नर बाघ तांडव को किया सैटेलाइट कॉलर से लैस, स्वास्थ्य की होगी निगरानी

शिवपुरी। माधव टाइगर रिजर्व, शिवपुरी में एक नर बाघ तांडव को नए सैटेलाइट कॉलर से लैस किया गया। बाघ को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से स्थानांतरित किया गया था। पुराने कॉलर में आई तकनीकी खराबी के कारण बाघ की निगरानी में समस्या आ रही थी।

वन विभाग की विशेषज्ञ टीम ने बाघ को बेहोश कर नया सैटेलाइट कॉलर लगाया। यह कार्रवाई माधव टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक और अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्तम कुमार शर्मा के निर्देशन में की गई। इस अभियान में उप संचालक प्रियांशी सिंह और वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. जितेन्द्र कुमार जाटव मौजूद रहे। कूनो वन्य प्राणी विभाग के चिकित्सक, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की टीम और दक्षिण परिक्षेत्र के अधिकारी भी शामिल थे।माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने के बाद वर्तमान में यहां 7 बाघ हैं। बाघों की मौजूदगी से पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष पार्क में पर्यटकों का आना बढ़ा है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिल रहा है

Next Post

महाराष्ट्र से जबलपुर आकर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Mon May 19 , 2025
जबलपुर। महाराष्ट्र से शहर में आकर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया चोर लग्जरी कार से चोरी करने शहर पहुंचा था। जिसके कब्जे से कार, अन्य सामान जप्त किया गया है। चोर से पूछताछ जारी है, जिसमें कई चोरिया के […]

You May Like