दो गुट के बीच डंडोें से मारपीट और पथराव, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज

ग्वालियर। गिरवाई थाना इलाके में 2 गुटों के बीच झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। भथरियों का पुरा में इस घटना में दोनों पक्षों ने एक -दूसरे पर डंडों से हमला बोला और पथराव भी किया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के अस्पताल भेजा और दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज किया है।

झगड़ा 70 वर्षीय रामकली कुशवाह, सुनीता कुशवाह और जितेन्द्र और नीलेश कुशवाह के बीच हुआ। सुनीता कुशवाह के अनुसार जितेन्द्र और नीलेश अपने साथियोें के साथ शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर उन्होंने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया और फिर रामकली के परिवार के लोग भी घर से बाहर आ गये और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के 2 और दूसरे पक्ष में 6 लोग घायल हुए है।

जितेंद्र, नीलेश पक्ष ने विवाद का कारण नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ की घटना को बताया। उनका आरोप है कि सुनीता के परिवार के लोगों ने उनकी बच्ची से छेड़छाड़ की।

दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे

मारपीट और पथराव के बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद दोनों ही पक्षों के घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और दोनों ही पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज किया है।

Next Post

जयस की महारैली,पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक विरासत के साथ निकली रैली

Mon Aug 11 , 2025
बैतूल। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं क्रांतिकारी सरदार विष्णु सिंह उइके की मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन द्वारा एक भव्य एवं अनुशासित सांस्कृतिक महारैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मध्यप्रदेश के कोने-कोने से हजारों आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। रैली में […]

You May Like