पानी के लिए कलेक्टर दरबार में विकलांग महिला की गुहार

सिंगरौली: ग्राम झाझी टोला, पोस्ट मकरोहर, तहसील माड़ा की दो पैरों से विकलांग महिला सुनीता बैस को पीने के पानी के लिए कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचकर गुहार लगानी पड़ी।
सुनीता बैस चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं। उनके घर के आसपास एक भी हैंडपंप नहीं है। मजबूरी में उन्हें काफी दूर जाकर पानी लाना पड़ता है, जो उनके लिए किसी यातना से कम नहीं।

महिला ने आवेदन में स्पष्ट किया है कि ग्राम पंचायत से कई बार मांग करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। पंचायत की उदासीनता ने उन्हें सीधे कलेक्टर के दरवाजे पर पहुंचने को मजबूर कर दिया।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई जगह पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन अधिकारी सिर्फ कागजों में ही काम दिखा रहे हैं। जमीनी स्तर पर हालात जस के तस हैं।

Next Post

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 267 के साथ खराब श्रेणी में पहुंचा

Tue Feb 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 267 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। राजधानी के कई हिस्सों में आज सुबह धुंध की एक परत दिखाई दे रही थी, जबकि आनंद विहार, बवाना और नरेला जैसे इलाकों में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ […]

You May Like