दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 267 के साथ खराब श्रेणी में पहुंचा

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 267 के साथ खराब श्रेणी में पहुंचा

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 267 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। राजधानी के कई हिस्सों में आज सुबह धुंध की एक परत दिखाई दे रही थी, जबकि आनंद विहार, बवाना और नरेला जैसे इलाकों में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ बताई गयी, जिससे सेहत को लेकर नई चिंताएं बढ़ गईं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी ) के डेटा के मुताबिक आज सुबह एक्यूआई सोमवार की 206 से काफी ज़्यादा थी। सुबह करीब सात बजे, दिल्ली का औसत एक्यूआई 267 था। सबसे ज़्यादा प्रभावित जगहों में, आनंद विहार में एक्यूआई 317 दर्ज किया गया, जबकि बवाना में 333 रिकॉर्ड किया गया और यह राजधानी के सबसे वायु प्रदूषित इलाके हैं। नोएडा, गुरुग्राम और आस-पास के इलाकों में भी मौसम के मिजाज में खासा बदलाव देखने को मिल रहा है। फरवरी की शुरुआत में ही बेमौसम गर्मी महसूस की जा रही है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जबकि न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। सीपीसीबी के अधिकारियों ने प्रदूषण के बिगड़ते स्तर के लिए काफी हद तक क्षेत्र में हवा की कमजोर गति को जिम्मेदार ठहराया है। विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। धुंध छाए रहने की उम्मीद है। यहां 11 से 15 फरवरी तक मौसम की स्थिति काफी हद तक अपरिवर्तित रहने का अनुमान है। इस दौरान कभी-कभी आंशिक बादल छाए रहेंगे और सुबह कोहरा रहेगा।

Next Post

मोदी ने की बस्तर पंडुम के सफल आयोजन की सराहना

Tue Feb 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में सात से नौ फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव ‘बस्तर पंडुम’ के सफल आयोजन की सराहना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी […]

You May Like