सागर: समाजसेवी राजीव हजारी सागर से ढाना की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें सड़क पर कुछ नवयुवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। राहगीरों ने भले ही उन्हें देखा, लेकिन अधिकांश लोग मदद के बिना आगे बढ़ गए।राजीव हजारी ने तुरंत गाड़ी रोकी, घायलों के पर्स में रखे आधार कार्ड से उनकी पहचान की और तत्काल उनके परिजनों से संपर्क किया।
तत्परता दिखाते हुए उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया, जिससे समय रहते इलाज शुरू हो सका। घटना के बाद सोशल मीडिया पर राजीव हजारी ने लिखा जब कोई असहाय या लाचार व्यक्ति सड़क पर पड़ा हो, भगवान भी देखता है। ऐसे वक्त में आगे आकर मदद करना हम सबका कर्तव्य है। आपका थोड़ा सा प्रयास किसी की जान बचा सकता है।इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने राजीव हजारी की जमकर प्रशंसा की और उन्हें सच्ची मानवता का प्रतीक बताया।
