
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ‘विक्रम’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों को छोड़ा पीछे, रिलीज से पहले ही फैंस में जबरदस्त उत्साह।
चेन्नई, 12 अगस्त (वार्ता): सुपरस्टार रजनीकांत और निर्देशक लोकेश कनगराज की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। उनकी आगामी फिल्म ‘कूली’ ने नॉर्थ अमेरिका में अपनी प्री-सेल बुकिंग से $2 मिलियन (लगभग ₹16.7 करोड़) से ज्यादा की कमाई करके एक नया इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाली यह पहली तमिल फिल्म बन गई है।
इस शानदार उपलब्धि के साथ ‘कूली’ ने कमल हासन की ‘विक्रम’ और विजय की ‘लियो’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस रिकॉर्ड-तोड़ एडवांस बुकिंग से यह साफ होता है कि रजनीकांत का स्टारडम और लोकेश कनगराज का निर्देशन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रहा है।
