महापौर की घोषणा बेअसर,जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए काटना पड़ रहे दफ्तर के चक्कर

जबलपुर: करीब 1 साल पहले महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने घोषणा की थी कि लोगों के घर-घर जाकर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। लेकिन घर घर पहुंचाने की तो छोड़िए कार्यालय में भी लोगों को प्रमाण पत्र आसानी से नहीं मिल रहा हैं।जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने नगर निगम मुख्यालय पहुंच रहे लोगों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

वजह निगम के अधिकारी-कर्मचारियों का जवाब कि अभी सर्वर डाउन है। अंत में लोग मुंह लटकाकर निगम मुख्यालय से खाली हाथ लौटते हुए निगम अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यशैली को कोसते नजर आ रहे हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने नगर निगम मुख्यालय आए कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर नवभारत को बताया कि जिन लोगों की निगम अमले से जान-पहचान होती है उनका आसानी से सर्टिफिकेट बन जा रहा है.

जबकि आम जनता और उन्हें कई दिनों तक निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़े रहे हैं। हालांकि नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव ने निर्देश जारी कर दिए हैं कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में जो भी परेशानियां आ रहीं हैं उसे दूर किया जाए और साथ ही निगमायुक्त ने चेतावनी भी दी है कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अमले के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

नियंत्रण रेखा पर नौशेरा सेक्टर में भारी गोलाबारी

Fri May 9 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like