जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत सतपुला के पासचलित न्यायालय विशेष चौकिंग कार्यवाही की गई। इस दौरान यातायात कानून तोडऩे वालों के चालान काटे गए।
जानकारी के अनुसार मंगलवार प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक घमापुर अंतर्गत सतपुला के पास चलित न्यायालय विशेष चौकिंग कार्यवाही के दौरान जेएमएफसी जबलपुर सुश्री रेणु खेस के नेतृत्व में बिना हेलमेट, बिना नंबर, सीट बेल्ट, तीन सवारी वाले चालकों, क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर वाहन चलाने, आगे की सीट पर सवारी बैठाने वाले आटो चालकों एवं कार में ब्लैक फिल्म लगाकर चलाने जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करते हुये अर्थदंड से दंडित किया गया ।
Next Post
महिला से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, दो आरोपियों पर केस दर्ज
Wed Aug 5 , 2026
ग्वालियर: बिलौआ थाना क्षेत्र के खिड़की मोहल्ले में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फरियादिया नेत्रा शर्मा (32) निवासी खिड़की मोहल्ला बिलौआ ने पुलिस को बताया कि 4 अगस्त की […]

You May Like
-
4 months ago
बिजली बिल आधा करने का झांसा देकर रकम ऐंठी, धमकाया