जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत चंदन कॉलोनी में चोर म्यूजिक सिस्टम और नगदी चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक रवि कपूर 52 वर्ष निवासी चंदन कालोनी रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि किराना दुकान चलाता है।
बीती रात लगभग 10 बजे अपने घर के हाल में एलेक्सा स्टूमेंट म्यूजिक सिस्टम कीमती लगभग 5 हजार एवं 5 हजार रूपये टेबल पर रखकर सो गया था रविवार दोपहर लगभग 12 बजे देखा स्टूमेंट एवं नगदी गायब थे कोई अज्ञात चोर घर में लगे गेट को खोलकर हाल में घुसकर टेबल पर रखे म्यूजिक सिस्टम एवं नगदी 5 हजार रूपये चोरी कर ले गया है।
