कच्चे तेल में तेजी से रुपया टूटा

मुंबई, 29 जून (वार्ता) कच्चे तेल के दाम बढ़ने से सोमवार को रुपये में छह पैसे की गिरावट रही और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.51 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 10 पैसे की मजबूती के साथ 94.45 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल आज मजबूत हुआ। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा करीब एक प्रतिशत चढ़कर 72.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

रुपये में शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी। यह नौ पैसे ऊपर 94.36 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में 94.25 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हो गया। इसके बाद हालांकि बाजार में डॉलर की लिवाली शुरू हो गयी। इससे रुपया दोपहर बाद 94.56 प्रति डॉलर तक टूट गया। अंत में यह 94.51 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.13 प्रतिशत की नरमी से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला और इसकी गिरावट सीमित रही।

Next Post

इटमा वाटरफाल में सेल्फी लेते समय गहरे पानी में गिरा युवक

Mon Jun 29 , 2026
रीवा,  अतरैला थाना अन्तर्गत इटमा वाटर फाल में सेल्फी के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. इस हादसे के बाद से युवक लापता है और उसकी तलाश में एसडीईआरएफ की टीम सर्च आपरेशन कर रही है. लेकिन शाम तक डूबे हुए युवक […]

You May Like