सतना : जिले के रामनगर थाने के सुलखमा रोड के निकट 4 दिन पहले मिली सड़ी-गली लाश की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने पति पत्नी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के पीछे की वजह विवाहिता से प्रेम प्रसंग बताई गई.रामनगर थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जून को सुलखमा रोड के किनारे एक व्यक्ति का शव पाया गया था.
जिसकी पहचान शिवकुमार पटेल 40 वर्ष निवासी सिंधवारा विजयराघवगढ़ कटनी के तौर पर हुई थी. मृतक के परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल का निरीक्षण आदि साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरु करने पर संदेह की सूई पति-पत्नी पर पहुंच गई. लिहाजा संदेह के आधार पर रजनी पाल 32 वर्ष और उसके पति राकेश पाल 31 वर्ष निपवासी वार्ड 12 कैमोर को पकडक़र पूछताछ की गई.
पहले इधर उधर की बात करने के बाद पति पत्नी टूट गए और हत्या करना स्वीकार कर लिया. लिहाजा पुलिस ने पति पत्नी समेत हत्या में शामिल दो और आरोपी अमित उर्फ अंकुर 31 वर्ष और कृष्ण कुमार दाहिया उर्फ लल्लू 32 वर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया.
