ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज द्वारा निकाला गया भव्य जुलूस, फातेहा में देश में अमन-चेन की मांगी गई दुआ, समाज के सामूहिक भोज का हुआ आयोजन

झाबुआ। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 26 अगस्त, बुधवार सुबह 8.30 बजे से स्थानीय हुसैनी चौक से मुस्लिम समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रहीं। यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकला। जगह-जगह विभिन्न कमेटियों एवं संस्थाओं ने स्वागत-सत्कार आदि किया।जुलूस के समापन पर हुसैनी चौक पर फातेहा पढ़ी गई। जिसमें समाजजनों ने देश में अमन-चेन की दुआ मांगी। बाद समाजजनों के सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। पर्व को लेकर समाजजनों में दिनभर खुशी का माहौल रहा। एक-दूसरे को गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देकर खुशी जाहिर की गई।

*बच्चों में दिखा विशेष उत्साह -* बुधवार सुबह स्थानीय हुसैनी चौक से जुलूस शुरू हुआ। जिसमें आगे नाते शरीफ पढ़े जाने के साथ इसके पीछे बच्चें, फिर युवा तथा समाज के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। वहीं जुलूस मेंं विशेष रूप से बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। *मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों को सजाया गया -* पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष में पूरे हुड़ा क्षेत्र को तोरण, ब्लूनस और विद्युत रोशनी से जगगम करने के साथ विभिन्न कमेटियों ने स्वागत द्वार भी बनाए। चमकीली पन्नीयों से बौछार कर कमेटियों द्वारा जुलूस में शामिल समाजजनों का इस्तकबाल किया गया। एकता एवं भाईचारे का संदेश देते हुए अनेक स्थानों पर हिंदू संप्रदाय के लोगों द्वारा भी जुलूस में शामिल समाजजनों का पुष्पमालाओं एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत की व्यवस्था की गई। जुलूस दोपहर करीब 11.30 बजे पुन: हुसैनी चौक पहुंचा। जहां पेश ईमाम द्वारा फातेहा पढ़ाई गई। *देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई -* इस दौरान समाजजनों ने देश में अमन, चैन एवं शांति की दुआ मांगी। बाद समाजजनों के सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। दिनभर समाजजनों में खुशी छाई रहने के साथ समाजजनों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।

*पैगंबर मोहम्मद के संदेशों को याद करने का रहता है दिन -*

ईद-ए-मिलाद को केवल धार्मिक आयोजन के रूप में ही नहीं, बल्कि पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं को समझने और जीवन में उतारने के अवसर के रूप में भी देखा जाता है। इस दौरान समाजजनों द्वारा दया, करुणा, प्रेम, भाईचारे, जरूरतमंदों की मदद, सद्भाव और अच्छे आचरण जैसे मानवीय मूल्यों पर विशेष जोर दिया जाता है।

*ईद मिलादुन्नबी पर्व शांति और भाईचारे का देता है संदेश -* अलग-अलग क्षेत्रों में इस अवसर को धूमधाम से एवं पूरे उत्साह के साथ मनाए जाने की परंपरा है। कई जगह मस्जिदों और सामुदायिक स्थलों पर धार्मिक सभाएं होती हैं। लोग पैगंबर के जीवन और संदेशों पर चर्चा करते है, दुआ करते हैं और नात पढ़ते हैं। कुछ स्थानों पर घरों और धार्मिक स्थलों को सजाया जाता है तथा सामूहिक भोजन या जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यक्रम भी प्रमुखता से आयोजित किए जाते हैं। ईद-ए-मिलाद का संदेश यहीं है कि इंसान अपने व्यवहार में प्रेम, दया, शांति और भाईचारे जैसे मूल्यों को अपनाए और समाज में सद्भाव बनाए रखने में योगदान दे।

Next Post

पुलिस थाने पहुंचीं छात्राएं, जानी पुलिस की कार्यप्रणाली, पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर दिया सुरक्षा का संदेश

Wed Aug 26 , 2026
आलीराजपुर, विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, सुरक्षा-बोध, उत्तरदायी नागरिकता और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में संचालित “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम” के तहत मंगलवार को स्वामी विवेकानंद स्कूल, आलीराजपुर की छात्राओं ने थाना आलीराजपुर का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को […]

You May Like