EPFO Update: नयी दिल्ली, 25,000 रुपये सैलरी पर भी सरकार EPS पेंशन में सिर्फ ₹174 देगी। जानिए वेतन सीमा बढ़ने के बावजूद पेंशन गणना के पुराने नियमों का पूरा गणित।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े कर्मचारियों के लिए अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी गई है। इस बदलाव से 51 लाख से ज्यादा अतिरिक्त कर्मचारियों को ईपीएफ, ईपीएस और ईडीएलआई जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में आने का अवसर मिलेगा। हालांकि, वेतन सीमा बढ़ने के बावजूद कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में सरकार का योगदान अभी भी अधिकतम 15,000 रुपये की सीमा पर ही तय है। सरकार ईपीएस में पात्र वेतन का 1.16% योगदान करती है, जिसकी अधिकतम राशि 174 रुपये प्रति माह ही रहती है।
यदि किसी कर्मचारी का वेतन 25,000 रुपये है, तो भी सरकार की तरफ से अधिकतम योगदान 174 रुपये ही मिलेगा, न कि 25,000 रुपये का 1.16% यानी 290 रुपये। इसके अलावा, केवल ईपीएफओ की कवरेज सीमा बढ़ने से कर्मचारियों की पेंशन में अपने आप सीधी बढ़ोतरी नहीं हो जाती, क्योंकि पेंशन की गणना अलग नियमों और सेवा अवधि के आधार पर होती है। इस प्रकार, नए बदलाव से कर्मचारियों के दायरे का विस्तार तो हुआ है, लेकिन सरकार के पेंशन योगदान और पेंशन कैलकुलेशन के नियम पुराने ढांचे के अनुसार ही संचालित होंगे।
