राहुल की मौजूदगी में छात्रों ने सुनाई पुलिस बर्बरता की दास्तान

नई दिल्ली:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस की छात्र इकाई के कार्यकर्ताओं और छात्रों पर हुई कथित पुलिस बर्बरता के खिलाफ सख्त रूख अपनाते हुए कहा कि वक्त आने पर हर एक से इस ज्यादती का पूरा हिसाब लिया जाएगा.राहुल गांधी की मौजूदगी में पीड़ित छात्र व छात्राओं ने मीडिया के सामने पुलिस हिरासत में मिली अमानवीय यातनाओं की दर्दनाक आपबीती सुनाई. छात्रों ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान व पुलिस हिरासत में रखकर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बेहद अपमानजनक व्यवहार किया.

केरल की एक प्रदर्शनकारी छात्रा अथिरा ने आरोप लगाया कि हिरासत में लेने के बाद महिला कांस्टेबल ने उनके साथ थप्पड़बाजी की, उन्हें जमीन पर घसीटा और पुलिस स्टेशन के बेसमेंट में ले जाकर सात-आठ लोगों ने मिलकर उनकी बुरी तरह पिटाई की जिसके कारण उनके एक कान से सुनने की क्षमता तक चली गई है. एक दूसरी छात्रा ने आपबीती बताते हुए कहा कि कहा कि बस के भीतर एक भी महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी. जब उन्होंने महिला अधिकारी की उपस्थिति की मांग की, तो बस को कनॉट प्लेस थाने के बाहर रोका गया. उसके बाद पहले बस के अंदर महिला कांस्टेबल चंचल ने जमकर लात जूते से पटाई की उसके बाद घसीटते हुए थाना के अंदर ले जाकर दूसरे कमरे में बंद कर आठ सादे कपड़ों में अपने साथी महिला पुलिसकर्मी के साथ उसने शरीर के बेहद संवेदनशील स्थानों तक पर पिटाई की.

संवाददाता सम्मेलन में शामिल अन्य युवा प्रदर्शनकारियों ने भी कस्टडी के दौरान पुलिस पर लात-घूंसे बरसाने और उनके मोबाइल फोन छीनकर जबरन डेटा फॉर्मेट करने के गंभीर आरोप लगाए. आंदोलनकारी समर ने अपनी आपबीती साझा करते हुए कहा कि 11 अक्टूबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने कुछ बाहरी तत्वों के उकसावे में आकर उन्हें हिरासत में लिया और सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बर्बरता से मारपीट की. अपनी आपबीती सुनाने के बाद समर ने बांसुरी पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए बजाकर सुनाया.

छात्रों को राहुल ने शेर और शेरनियां कहकर ढाढस बंधाते हुए कहा कि वे इन युवाओं की आवाज को किसी भी कीमत पर दबने नहीं देंगे. राहुल गांधी ने पुलिस प्रशासन और सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे देश के भविष्य पर इस तरह का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मजबूत साक्ष्यों के आधार पर हरेक अत्याचारी से इस ज्यादती का पूरा हिसाब लिया जाएगा

Next Post

आर्मी हवलदार का 5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात से भरा ट्रॉली बैग सुरक्षित वापस मिला

Wed Oct 14 , 2026
रामपुर नैकिन: रामपुर नैकिन पुलिस की तत्परता से आर्मी हवलदार का 5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात से भरा ट्रॉली बैग सुरक्षित वापस मिल गया। उनकी कार से सड़क पर गिरा बैग ई-रिक्शा चालक को मिला था और पुलिस ने तलाश कर जेवरात सहित बैग फरियादी को सौंपा।रामपुर नैकिन पुलिस […]

You May Like

Play sound