खेत विवाद में हत्या: छह आरोपी, दो महिलाएं समेत आजीवन कारावास

जावद: अपर सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार पाटीदार, जावद (नीमच) ने खेत विवाद में हत्या करने वाले छह आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। दोषियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी देवीलाल को अवैध हथियार रखने पर आयुध अधिनियम के तहत तीन वर्ष व एक वर्ष के अतिरिक्त सश्रम कारावास और 4000 रुपये जुर्माने की सजा दी गई।

घटना 11 जून 2023 को ग्राम अरनिया मामादेव में हुई थी, जब विवादित खेत पर फरियादी पक्ष के साथ मारपीट के दौरान आरोपी देवीलाल ने चाकू से भगतराम पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। अभियोजन की पैरवी एडीपीओ सुखराम गरवाल ने की।

Next Post

अपनत्व, अनुशासन और अध्यनशीलता की त्रिवेणी रहे शालिगराम

Sun Sep 28 , 2025
शाजापुर: जिनके विचारों में देश प्रथम, सेवा प्रथम, समाज प्रथम, समाज में संस्कृति प्रथम, राजनीति में सुचिता, स्वच्छ छवि के नेता की कल्पना रही, ऐसे शाजापुर जिले के पोलायकलां जैसे छोटे गांव में शालिगराम जी तोमर का जन्म हुआ. बाल्यकाल से ही स्व्यंसेवक के रूप में काम किया. आजीवन सामाजिक […]

You May Like