उमंग सिंघार को आरोपों का जवाब देना चाहिए – विष्णुदत्त

भोपाल, 07 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार को उन पर लगे आरोपों का जवाब देना चाहिए।

श्री शर्मा ने यहां मीडिया से कहा कि श्री सिंघार पर उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। श्री सिंघार देश दुनिया और मध्यप्रदेश को ज्ञान बांटते हैं, इसलिए उन्हें इन आरोपों का जवाब भी देना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घर के अंदर एक बहन की हत्या की गयी है। यह गंभीर मामला है। मध्यप्रदेश में कानून अपना काम गंभीरता से करता है और इस बिंदु पर भी करेगा।

Next Post

स्व.अर्जुन सिंह की स्मृति में सर्रा में आज से लगेगा वृहद स्वास्थ्य शिविर

Fri Mar 7 , 2025
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का नि:शुल्क होगा उपचार, मिलेगी दवाईयां, 200 डॉक्टरों के साथ 500 की रहेगी स्वास्थ्य टीम नवभारत न्यूज चुरहट 7 मार्च। स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह की स्मृति में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 8 एवं 9 मार्च को सर्रा चुरहट में दो दिवसीय […]

You May Like