पार्वती बाई ने स्कूल के लिए दान की जमीन

बुधनी।ग्राम बरखेड़ा निवासी श्रीमती पार्वती बाई पति विक्रम सिंह भाटी ने शिक्षा के उत्थान के लिए एक प्रेरणादायी कदम उठाया है. उन्होंने अपने निजी स्वामित्व की 1 एकड़ 11 डेसीमल भूमि विद्यालय निर्माण के लिए दान कर दी.

उनके इस पुनीत कार्य ने न केवल पूरे क्षेत्र में उदाहरण प्रस्तुत किया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि अगर व्यक्ति चाहे तो समाज और आने वाली पीढिय़ों के लिए बहुत बड़ा योगदान दे सकता है. शासन ने भी उनके इस योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया है. अधिकारियों ने कहा कि पार्वती बाई का यह प्रयास शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम है और इससे बरखेड़ा सहित आसपास के बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा मिलेगी. ग्रामीणों ने भी उन्हें गांव की शान बताते हुए कहा कि यह दान कार्य आने वाली पीढिय़ों को हमेशा याद रहेगा.

 

 

Next Post

ग्वालियर के 32 स्कूलों में लगेंगे आधार अपडेट कैंप

Thu Aug 21 , 2025
ग्वालियर:स्कूली बच्चों को पहले से ही बता दें कि आधार अपडेशन के लिये कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत होगी जिससे स्कूलों में लगने जा रहे आधार शिविरों में सभी बच्चों के आधर संबंधी काम हो सकें। यह निर्देश कलेक्टर रूचिका चौहान ने आधार शिविरों की तैयारियों की समीक्षा के दौरान […]

You May Like