इंदौर: भाजपा द्वारा शनिवार सुबह नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन रखा गया था, लेकिन महिला विधेयक बिल पारित नहीं होने से इसे निरस्त कर दिया गया. समय पर सूचना न मिलने से कई महिलाएं पहुंच गई और नाराज भी हो गईं. वहीं, महिला मोर्चा की पदाधिकारी कहती रही कि आयोजन हमारा नहीं है.आज सुबह राजबाड़ा पर देवी अहिल्या मातृ शक्ति मंच द्वारा महिला विधेयक को लेकर मैराथान रखी गई थी.
इसमें बीजेपी से जुड़े नेताओं और नगर पदाधिकारियों सहित एक विधायक का जमकर उत्साह मानने के लिए बड़ा आयोजन रखा गया था. मैराथान राजबाड़ा से गांधी हॉल तक होने वाली थी. मैराथन के लिए शहर के अलग अलग क्षेत्रों में बसें भी लगाने के व्यवस्था थी, लेकिन देर रात मैराथन निरस्त कर दी गई, जिसकी सूचना महिला संगठनों खास कर समूह में भाग लेने वाली महिलाओं तक नहीं पहुंची.
सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं और छोटी-छोटी बच्चियां राजबाड़ा पहुंच गई और व्यवस्था नहीं देखकर नाराज हो गई. इस दौरान महिला मोर्चा को ज्योति तोमर और कंचन गिदवानी सहित बीजेपी के चंद जमा नेता और कार्यकर्ता से जमकर बहस हुई. महिला मोर्चा की नेत्रियों ने कहा कि हमारा आयोजन नहीं था, जिसने बुलाया उससे बात करो. इसके बाद मैराथान में शामिल होने आई महिलाओं ने अहिल्या प्रतिमा पर प्रदर्शन किया. भाजपा नेताओं को जमकर कोसा.
