मुरैना में बस ने राहगीरों को कुचला, 1 की मौत:3 की हालत गंभीर

मुरैना: जौरा कस्बे में एक बेकाबू बस ने दो अलग-अलग स्थानों पर राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक राजवीर प्रजापति गिर्राज जी की परिक्रमा के लिए पैदल मथुरा जा रहा था।मां वैष्णो ट्रेवल्स की बस सबलगढ़ से जौरा की ओर आ रही थी। जौरा न्यायालय के पास बस ने पीछे से राजवीर को टक्कर मार दी।

बस का अगला पहिया उसकी कमर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने बस नहीं रोकी और तेज रफ्तार में भागने लगा। रास्ते में चचेहा गांव के पास उसने एक बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में रमाशंकर भदौरिया, उनकी पत्नी रीमा और मां लागा श्री भदौरिया घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल मुरैना में इलाज जारी है।

Next Post

मोदी ने टेक्सास में आई बाढ़ में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

Sun Jul 6 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों की जान जाने, खासकर बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने आज सोशल मीडिया मंच ”एक्स” पर एक पोस्ट में कहा ”टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों की जान […]

You May Like