
पन्ना। एसपी पन्ना निवेदिता नायडू के निर्देशन मे कार्यवाही करते हुए पन्ना पुलिस द्वारा दो महीनों में कुल 315 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत करीबन 51 लाख रुपये है, को खोजकर संबंधित आवेदकों को वापस किए गए हैं। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि सी.ई.आई.आर. पोर्टल के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर हासिल की गई।
विभिन्न थानों द्वारा खोजे गए गुम मोबाइलों की संख्याः- अजयगढ-़ 25 मोबाइल, अमानगंज- 13 मोबाइल, बृजपुर- 5 मोबाइल, देवेंद्रनगर- 51 मोबाइल, धरमपुर-10 मोबाइल, गुनौर- 33 मोबाइल, कोतवाली पन्ना- 88 मोबाइल, मंडला- 3 मोबाइल, पवईदृ 23 मोबाइल, रैपुरा- 7 मोबाइल, सलेहा- 9 मोबाइल, सेमरिया- 16 मोबाइल, शाहनगर- 27 मोबाइल, सुनवानी- 5 मोबाइल
सीईआईआर पोर्टल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चितः- एसपी पन्ना द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीईआईआर पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग कर गुम मोबाइल की खोज में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही पन्ना पुलिस द्वारा आमजन को भी इस पोर्टल की जानकारी देने एवं इसके माध्यम से शिकायत दर्ज कराने हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाए गये हैं। सीईआईआर पोर्टल एक केंद्रीकृत प्लेटफ़ॉर्म है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम मोबाइल की शिकायत घर बैठे दर्ज कर सकता है, या नजदीकी थाने में आवेदन देकर भी पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत करा सकता है। पोर्टल में दर्ज शिकायत के आधार पर साइबर सेल व सायबर हेल्पडेस्क टीमें पोर्टल के माध्यम से उसकी लोकेशन ट्रैक कर बरामदगी करती हैं। इस अभियान में साइबर सेल पन्ना एवं थाना स्तरा पर गठित साइबर हेल्पडेस्क के कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।
