अवैध रूप से खनिज परिवहन करते तीन वाहन पकड़े 

पांढुरना। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण एवं कार्रवाई की गई।

क्षेत्र निरीक्षण के दौरान दिनांक 20 मई 2026 को पांढुर्णा तहसील अंतर्गत ग्राम कलमगांव-बनगांव मार्ग पर खनिज मुरुम एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए दो डम्पर क्रमांक MH27DT4600 एवं MP28H9781 पाए गए। इस पर खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को खनिज सहित शासकीय रूप से जप्त किया गया।

इसी प्रकार दिनांक 21 मई 2026 को सौंसर तहसील अंतर्गत ग्राम आमला-छिंदवाड़ा मार्ग पर खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर क्रमांक MP28ZR4853 मय ट्रॉली पाया गया। उक्त वाहन को भी खनिज रेत सहित खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत शासकीय रूप से जप्त किया गया। जप्त वाहन को खनिज सहित पुलिस थाना सौंसर परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।

वाहनों द्वारा खनि नियमाधीन प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए खनिज का अवैध परिवहन किए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है तथा जुर्माना राशि अधिरोपित किए जाने के लिए प्रकरण माननीय कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा के समक्ष निर्णयन के लिए प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्रवाई के दौरान सहायक खनि अधिकारी महेश नगपुरे एवं खनिज विभागीय अमला उपस्थित रहा।

Next Post

जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को दें प्रोत्साहन : सीएम डॉ यादव

Thu May 21 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को प्रोत्‍साहन दिया जाये। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में भी जनजातीय कृषकों द्वारा जैविक खेती की जा रही है। इसका अध्ययन करने के लिए मध्यप्रदेश से दल भेजा जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार […]

You May Like