वायुसेना दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय वायुसेना के शौर्य को किया नमन

पांढुरना, वायुसेना दिवस के अवसर पर नगर के कला एवं वर्णिज्य महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा गुरुवार को नगर जिला मुख्यालय के कलेक्टर कार्यालय परिसर में वायु सेना के शौर्य को नमन किया । कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ एवं संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। कलेक्टर एवं संयुक्त कलेक्टर ने एनसीसी कैडेट्स के साथ वंदे मातरम् तथा राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन किया। इस दौरान उपस्थित सभी ने राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ सहभागिता की।

इस अवसर पर भारतीय वायुसेना के शौर्य, साहस, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए वायुसेना के वीर जवानों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Next Post

चितरंगी के सकरिया में 35 सवारियों से भरी पिकअप पलटी, 25 घायल

Thu Oct 8 , 2026
सिंगरौली/चितरंगी। चितरंगी थाना क्षेत्र के सकरिया में गुरुवार को तेज रफ्तार सवारियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय वाहन में बच्चों समेत करीब 35 लोग सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में करीब 25 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसे […]

You May Like