रुपया नौ पैसे टूटा

मुंबई 21 जनवरी (वार्ता) आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर मांग बढ़ने के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया नौ पैसे गिरकर 86.54 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.45 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

शुरूआती कारोबार में रुपया दस पैसे की बढ़त लेकर 86.35 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। वहीं, लिवाली होने से यह 86.62 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 86.45 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में नौ पैसे गिरकर 86.54 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

Tue Jan 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 जनवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने […]

You May Like