शेयर बाजार में तेजी जारी, बढ़त के साथ खुले प्रमुख सूचकांक

मुंबई, 07 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी और आईटी, एफएमसीजी और धातु जैसे सेक्टर में लिवाली का जोर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 93.83 अंक ऊपर 81,883.95 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 72.33 अंक (0.09) प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,862.45 अंक पर था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 17.5 अंक चढ़कर 25,085.30 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 27.60 अंक यानी 0.11 फीसदी ऊपर 25,105.25 अंक पर था। तेल एवं गैस, आईटी, धातु, एफएमसीजी और रियलिटी समूहों के शेयरों में लिवाली अधिक रही। वहीं, बैंकिंग स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में निवेशकों ने बिकवाली की।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और एयरटेल के शेयर बढ़त में चल रहे थे। एक्सिस बैंक, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस के शेयरों में गिरावट थी।

 

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने दी वाल्मीकि जयन्ती पर देशवासियों को शुभकामनाऐं

Tue Oct 7 , 2025
नई दिल्ली,07 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाऐं देते हुये कहा कि प्राचीनकाल से ही हमारे समाज और परिवार पर उनके सात्विक और आदर्श विचारों का गहरा प्रभाव रहा है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, […]

You May Like