शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव: मंत्री वर्मा

सीहोर। राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने ग्राम उलझावन में 01 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से निर्मित शासकीय हाई स्कूल के नवीन भवन का लोकार्पण किया.

इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के सर्वांगीण विकास की सबसे मजबूत नींव होती है और सरकार का निरंतर प्रयास है, कि ग्रामीण अंचलों के बच्चों को शहरों के समान गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने कहा कि उलझावन में शासकीय हाई स्कूल के इस नवीन भवन के लोकार्पण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह सशक्त रूप से अपने और क्षेत्र के उज्जवल भविष्य कर निर्माण करेंगे. राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं. जिसके अंतर्गत नए विद्यालय भवनों का निर्माण, कक्षाओं का आधुनिकीकरण, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएँ और खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें संस्कारवान, आत्मनिर्भर तथा देश का जिम्मेदार नागरिक बनाना है. इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा को केवल परीक्षा तक सीमित न रखें, बल्कि ज्ञान को अपने जीवन में उतारकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें. उन्होंने शिक्षकों से भी कहा कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन का भी बोध कराएं. इसके अलावा अभिभावकों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताई. इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने मानसरोवर मेडिकल कॉलेज एवं एमजीयू हॉस्पिटल द्वारा लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का भी शुभारंभ किया.

 

 

 

 

Next Post

सावधान! आपके वोट पर बाहरियों की नजर: टीकमगढ़ और गुना के नंबरों से छतरपुर में दर्ज हुईं फर्जी आपत्तियां

Sun Feb 1 , 2026
छतरपुर। जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के दौरान फॉर्म-7 के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि अलग-अलग क्षेत्रों में सैकड़ों मतदाताओं के नाम पर फर्जी आपत्तियां दर्ज कराई गईं, जिनका उद्देश्य मताधिकार को प्रभावित करना था। छतरपुर शहर […]

You May Like