50 हजार नगद-जेवर ले गए चोर

जबलपुर‌: अधारताल थाना अंतर्गत रामनगर में चोरों ने एक सूने मकान में धावा बोलते हुए 50 हजार नगद और सोने चांदी के जेवर चुरा लिया।पुलिस ने बताया कि असफाक खान 66 वर्ष निवासी रिफा पब्लिक स्कूल के पास रामनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रिश्तेदारी में कटनी गया था.

घर वापस आया तो देखा घर में लगे ताले टूटे पड़े थे अंदर रखी 3 आलमारी खुली हुयी थीं जिसमें रखा सामान बिखरा पड़ा था आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर नगदी 50 हजार रूपये गायब थे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है

Next Post

अपनों से बिछड़े लोगों को नहीं मिला पा रही पुलिस, साढ़े नौ माह में सिर्फ 14 की दस्तयाबी

Thu Oct 16 , 2025
जबलपुर:शहर से लेकर ग्रामीण अंचल से रहस्यमय परिस्थितियों में 2,020 लोग लापता हैं जिनकी गुमशुदगी-अपहरण की दास्तान मिसिंग मिस्ट्री बन चुकी है। गायब हुए लोगों में बच्चों से लेकर युवा, बालिकाएं, महिलाएंं, युवतियां, बुजुर्ग भी शामिल है। आंकड़ों पर अगर नजर दौड़ाई जाएं तो गायब होने वाले अधिकांश नाबालिग हैं […]

You May Like