
मंदसौर। जिले के शामगढ़ में निडर युवा सेवा संस्था ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्था ने यह निःशुल्क सिलाई और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ संजीदा अब्बासी के नेतृत्व मे किया गया। इन केंद्रों का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव और श्रीमती संध्या टंडन प्रेरणा हाई सेकेंडरी विद्यालय की संचालिका ने रिबन काट कर किया। संस्था का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। उद्घाटन समारोह में श्रीमती कविता नरेंद यादव ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में सहायक होंगे। निडर युवा सेवा संस्था के सदस्यों ने बताया कि इन केंद्रों में प्रशिक्षित महिलाएं न केवल अपने लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सकेंगी, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित कर सकेंगी।
जबकि आवश्यक सामग्री भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। संस्था ने यह भी जानकारी दी है कि भविष्य में ऐसे और भी केंद्र खोले जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके। यह पहल निश्चित रूप से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।
