ग्वालियर: सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास ग्वालियर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हाई स्कूल एवं इन्टर हाई सेकेंडरी में उत्तीर्ण होने वाले 75 फीसदी अंक से ऊपर लाने वाले सभी छात्र ,छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा । इस आयोजन की जानकारी देते हुए लश्कर पूर्व के विधायक एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ सतीश सिकरवार ने बताया कि बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए जन उत्थान न्यास विगत कई वर्षों से बच्चों को सम्मानित करने का कार्य कर रही है। इस आयोजन में करीब 1500 बच्चों को सम्मानित करने का लक्ष्य है।
इसमें लश्कर पूर्व विधानसभा में निवासरत ग्वालियर के बच्चे सम्मिलित हो सकेंगे। पत्रकार वार्ता में डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने बताया कि इस आयोजन के लिए एक आयोजन समिति बनाई गई है जो इस आयोजन को भव्य रूप प्रदान कर सके। इसमें कार्यक्रम संयोजक डॉ राकेश अग्रवाल, सह संयोजक संजय कट्ठल, इसके अतिरिक्त न्यासी आदित्य सिंह सिकरवार, संस्था के उपाध्यक्ष विनोद जैन ,कोषाध्यक्ष अवध धाकरे, सचिव अवधेश कौरव, सह सचिव के पी सिंह भदौरिया, नरेंद्र सिंह राजावत ,सुरेश प्रजापति, महेश कुशवाह इस समिति में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि यह आयोजन 14 जून को प्रातः 10 बजे से स्थानीय संस्कृति गार्डन के बैंकेट हॉल मेला रोड सूर्य नमस्कार चौराहा पर आयोजित किया जाएगा । इसमें बच्चों को प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित करेंगे । कार्यक्रम में छात्र ,छात्राओं ओर उनके अभिभावकों समेत एक हजार से अधिक सम्मानित जन के लिए सहभोज की व्यवस्था भी की गई है।
