
गुलाबगंज। पिछले 25 वर्षों से सेवा दे रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हीरालाल घावरी को 6 माह से वेतन नहीं मिला है अधिकारियों से पूछते है तो बोलते है कि अभी बजट नहीं है शासन को पत्र लिख दिया है जैसे ही बजट आयेगा वेतन डाल दिया जाएगा लेकिन सवाल ये है कि आखिर वेतन आयेगा कब 6 माह तो गुजर गए आखिर कितना और इंतजार करना होगा. हीरालाल घावरी 20 वर्षों से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के पद पर है पर आज तक नियमित नहीं किया गया क्योंकि 7 कर्मचारी ही शेष है अपनी आवाज उठाने में असमर्थ है तो सुनने वाला भी कोई नहीं है दैनिक वेतन भोगी 2006 – 07 की लिस्ट में थे 13 कर्मचारी पर बाकी जो कम उम्र के थे उनको कर दिया नियमित जो थे ज्यादा उम्र के उनको अभी तक नहीं किया है. अनेकों बार घावरी को कार्य के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र भी मिले है और आज भी 6 माह वेतन न मिलने के बाद भी निरंतर अपनी सेवाएं संस्था को पूर्ण ईमानदारी से
दे रहे हैं. वही 2018 हाई कोर्ट ग्वालियर में हीरालाल घावरी ने केस किया और जीत भी गए पर अधिकारियों के सर पर जू तक नहीं रेंगी और अभी तक नहीं दिया गया. दिवाली और रक्षाबंधन पर हीरालाल घावरी को वेतन नहीं मिला है आखिर कैसे अपने घर का पालन पोषण करे त्यौहार बनाए अनेकों बार वेतन की गुहार लगाने के बाद भी वेतन नहीं मिल रहा है.
