प्रधानमंत्री मोदी ने दी वाल्मीकि जयन्ती पर देशवासियों को शुभकामनाऐं

नई दिल्ली,07 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाऐं देते हुये कहा कि प्राचीनकाल से ही हमारे समाज और परिवार पर उनके सात्विक और आदर्श विचारों का गहरा प्रभाव रहा है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “ सभी देशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। प्राचीनकाल से ही हमारे समाज और परिवार पर उनके सात्विक और आदर्श विचारों का गहरा प्रभाव रहा है। सामाजिक समरसता पर आधारित उनके वैचारिक प्रकाशपुंज देशवासियों को सदैव आलोकित करते रहेंगे।”

 

Next Post

घर के बाहर बाइक और बिजली मीटर में लगाई आग

Tue Oct 7 , 2025
सतना: शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डाली बाबा इलाके में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी। इसके साथ ही बिजली मीटर में भी आग लगा दी गई।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर […]

You May Like