5 घंटे कॉम्बिग: 354 वारंटी पकड़ाए

जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस में गुंडे बदमाशों की धरपकड़ करने 5 घंटे कॉम्बिंग गश्त की। इस दौरान कई वर्षों से फरार 172 गैर म्यादी वारिटयों एवं 107 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 75 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कॉम्बिग गश्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।

Next Post

गुरंदी की 3 कबाड़ दुकानों में भड़की आग

Sun Apr 5 , 2026
जबलपुर। गुरंदी मछली मार्केट के पास शहर के सबसे व्यस्ततम गुरंदी कबाड़ बाजार में रविवार सुबह करीब 9 बजे उस वक्त अफरा तफरी मच गई जहां वहां टीन-टप्पर की कबाड़ की दुकान में आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों ने नवभारत को बताया कि देखते ही देखते एक दुकान में भड़की बाजू […]

You May Like