
पांढुरना, ग्राम लव्हाना के एक सूने घर मेंं अज्ञात चोरों ने दिन दहाड़े घर में घूसकर एलसीडी टिव्हीं,नगद पांच हजार तथा गुल्लक में रखी राशि चुराकर फरार हो गए,घटना के समय परिजन घर में ताला लगाकर खेत में गए थे,वापस आने के बाद चोरी की घटना को देख पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है,पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को पकड़ उनसे पुछताछ कर रहीं है।
नगरीय सीमा से लगे ग्राम लव्हाना में रहने वाली कृषक श्रीमती सुरेखा पति विठठल के घर में बीते 1 सितंबर को दिन दहाड़े अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोडक़र घर में रखी एलसीडी टिव्ही,संदूक में रखे पांच हजार रूपए नगद तथा गुल्लक को फोडक़र इसमें रखे चिल्लर पैसे भी चुराकर फरार हो गए,घटना के समय सभी परिजन प्रतिदिन की तरह 1 सितंबर को भी घर में ताला लगाकर पुश्तैनी खेत में काम करने गए थे,शाम को जब यह सभी वापस लौटे तो घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था,चोरी के घटना की पुलिस में शिकायत करने के बाद पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर इसी ग्राम से लगे चिचघाट के दो नामी बदमाशों को पकड़ उनसे पुछताछ कर रहीं है,सूत्रों की माने तो यह चोरी करने वाले तथा इस चोरी का सामान खरीदने वालों के संदर्भ में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे है, जिससे जल्दी ही इस मामले में पुलिस चोरों को गिरफ्तार करेंगी।
