यूपी वॉरियर्ज महिला ने मुम्बई इंडियंस को सात विकेट से हराया

नवी मुंबई (वार्ता) हरलीन देओल (नाबाद 64 ) और क्लोई ट्राइऑन (नाबाद 27 ) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत यूपी वॉरियर्ज महिला टीम ने गुरुवार को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आठवें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को 11 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हरा दिया।

यूपी वॉरियर्ज के लिए 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कप्तान मेग लनिंग और किरण नवगिरे की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। सातवें ओवर में नेट साइवर ब्रंट ने मेग लनिंग (25) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसी ओवर में नेट साइवर ब्रंट ने किरण नवगिरे (10) को भी अपना शिकार बना लिया। इसके बाद हरलीन देओल और फीबी लिचफील्ड ने पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। 15वें ओवर में एमेलिया केर ने फीबी लिचफील्ड 22 गेंदों में 25 को आउटकर पवेलियन भेज दिया। यूपी वॉरियर्ज ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 162रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। हरलीन देओल 39 गेंदों में 12 चौकों की मदद से नाबाद 64 रनों की पारी खेली। और क्लोई ट्राइऑन ने 11 गेंदों में चार चौके और एक छक्का उड़ाते हुए नाबाद 27 रन बनाये।

इससे पहले मुम्बई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 161 रनों का स्कोर खड़ा किया। मुम्बई इंडियंस के लिए नेट साइवर ब्रंट ने 43 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 65 रनों की पारी खेली। इसके आलवा अमनजोत कौर ने 33 गेंदों में (38), कप्तान हमरमनप्रीत कौर ने (16) रन बनाये। निकोला कैरी 20 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रही। यूपी वॉरियर्ज के लिए शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, सोभना आशा और सोफी एकल्सटन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

Next Post

आरोपी को बचाने तैयार की गयी सर्वे रिपोर्ट

Fri Jan 16 , 2026
जबलपुर: हाईकोर्ट में आंगनवाडी कार्यकर्ता के सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित को बालिग बताते हुए पास्को एक्ट में दी गयी आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की गयी थी। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल तथा जस्टिस रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन पाया कि बचाव पक्ष की मदद […]

You May Like