बारिश के दौरान नाले में फंसे बुजुर्ग, पुलिसकर्मियों ने किया रेस्क्यू

भोपाल। हनुमानगंज थाना पुलिस ने बारिश के दौरान नाले में फंसे बुजुर्ग व्यक्ति का रेस्क्यू किया. घटना का वीडियो भी सामने आया है. बुजुर्ग व्यक्ति तेज बहाव और दलदल में फंसे थे. गश्त के दौरान दो आरक्षक नाले में उतरकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. बुजुर्ग को सीपीआर देकर उनकी जान बचाई गई.

जानकारी के मुताबिक रविवार को देर रात बारिश के हो रही थी. इस दौरान पुलिस की गश्त के दौरान मदद की आवाज सुनाई दी. आरक्षक मोहित शिवहरे और राजेंद्र रघुवंशी छोला रोड क्षेत्र में थे. पुट्ठा मिल अग्रवाल तिराहा के पास नाले से “बचाओ-बचाओ” की आवाज आरक्षकों ने सुनी. मौके पर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने देखा कि करीब 60 वर्षीय एक अज्ञात बुजुर्ग सिर में चोट लगने के बाद नाले में गिर गये थे. बुजुर्ग को बाहर निकालने के बाद उनकी हालत गंभीर थी. आरक्षक मोहित शिवहरे ने तत्काल सीपीआर दिया. बुजुर्ग की सांसें सामान्य होने परबिना किसी देरी के ऑटो की सहायता से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पीएमएलसी की कार्रवाई के बाद चिकित्सकों ने उपचार कर उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई. इस पूरे रेस्क्यू अभियान का वीडियो भी सामने आया है , जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर नाले में उतरकर बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकालने का साहसिक प्रयास स्पष्ट दिखाई देता है. यह घटना प्रदेश पुलिस की तत्परता, मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है.

Next Post

जेल में बंद गिरिबाला सिंह के मकान से चोरी का प्रयास,पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा

Sun Jun 28 , 2026
भोपाल। केद्रीय जेल में 30 जून तक न्यायिक हिरासत में बंद पूर्व जज गिरिबाला सिंह के मकान के अंदर से चोरी का प्रयास किया गया. कटारा हिल्स स्थित मकान के अंदर अज्ञात चोर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पहुंचे. मकान के पास पुलिस की गश्त होने के चलते अज्ञात चोर मौके […]

You May Like